प्रतापगढ़: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने के लिए UP-112 की 4 नई पीआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में गुरुवार दोपहर 1.30 बजे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने यूपी-112 की 4 नई पीआरवी (PRV) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम और तेज होगा। एसपी ने बताया कि नई पीआरवी के जुड़ने से अब पुलिस दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में और भी कम समय में पहुँचकर आम जनता को त्वरित सहायता प्रदान करने