गुना नगर: AIDSO कार्यकर्ताओं पर FIR होने पर हनुमान चौराहा पर AIDSO ने किया विरोध प्रदर्शन , एफआईआर रद्द करने की मांग
23 जुलाई को शहीद चंद्रशेखर आजाद की 118वीं जयंती के अवसर पर, AIDSO ने पीजी कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान, ABVP के सदस्यों ने छात्रों को धमकी दी और पोस्टरों को मरोड़ते हुए कार्यक्रम को बंद कराने की कोशिश की। ABVP के दबाव में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करने से मना कर दिया, वही आज Aidso ने विरोध प्रदर्शन किया