गुना नगर: ग्राम पगारा में सोलर प्लांट से 75,000 रुपये के तार चोरी, वरिष्ठ प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
ग्राम पगारा में स्थित दीपक स्पिनर्स लिमिटेड के सोलर प्लांट से 75,000 रुपये के तार चोरी हो गए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक जयबहादुर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 और 12 जुलाई 2024 की दरम्यानी रात को टैक्नीशियन रोहित शर्मा ने चोरी की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि 2500 से 2800 मीटर तार गायब थे। पहले भी तार चोरी के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन चोरों का पता नहीं चला