शिवपुरी नगर: नीट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध: शिवपुरी में मशाल यात्रा और कैंडल मार्च, छात्रों को श्रद्धांजलि
शिवपुरी शहर में शनिवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निरस्त हुई नीट परीक्षा के विरोध में मशाल यात्रा निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता तात्या टोपे समाधि स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।