ठाकुरगंगटी: दूध कोल बाघाकोल सड़क पर संवेदक की लापरवाही से पुलिया का निर्माण अधूरा, सड़क पूरी तरह बंद
दूधकोल बाघाकोल पथ में संवेदक के लेट लतीफी की कारण लोगों को 5 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करना पड़ रहा है। बगैर डायवर्सन बनाए पुलिया निर्माण प्रारंभ किए जाने की वजह से कोई भी वाहन इस सड़क से नहीं पार कर रहा है अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।JMM प्रखंड अध्यक्ष लंबोदर महतो ने जल्द पुलिया निर्माण पूर्ण करने की मांग की