पोड़ी उपरोड़ा: पसान में इण्डेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संचालक पर गाली-गलौज का भी आरोप
कोरबा जिले के पसान स्थित इण्डेन ग्रामीण गैस एजेंसी के संचालक जितेन्द्र सिंह तंवर पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर कोरबा को सामूहिक आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।