महोबा: महोबा में पांच दिन से लापता पति की तलाश में पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Sep 4, 2026 महोबा शहर के मलकपुरा निवासी नवविवाहिता वैभवी पाण्डेय ने पांच दिन से लापता पति अनूप पाण्डेय की खोजबीन के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि दोनों प्रयागराज में स्टाफ नर्स हैं और 29 अगस्त को महोबा आए थे। पति बांदा स्थित मड़ियानाका ससुराल जाने की बात कहकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा और फोन बंद है। ससुराल वालों पर गायब करने का आरोप लगाया है।