गुरूर: गुरुर तहसील के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से जल स्तर बढ़ते क्रम पर है, पांचों सर्किल क्षेत्र में दर्ज की गई बारिश
Gurur, Balod | Jul 7, 2026 पिछले 24 घंटों मे गुरुर तहसील के धनोरा, सनौद, मिर्रीटोला एवं धनेली सर्किल क्षेत्र मे बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों मे बने लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से क्षेत्र मे लगातार बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 8 जुलाई से गुरुर तहसील क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती है।