गिरिडीह: पालगंज मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
पालगंज मोड़ के समीप सोमवार को 4 बजे हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया । घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह डुमरी रोड के पालगंज मोड़ के समीप एक कार ओर बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।घायल का नाम बबलू तुरी बताया गया। जिसे सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।