बहराइच के महिला मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की लापरवाही का आरोप सामने आया है, जहां सीजेरियन डिलीवरी के बाद पेट में इंफेक्शन और पस बनने से मरीज की हालत गंभीर हो गई है।
लापरवाही का आरोप लगाया पति शादाब खान के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव ने हिना परवीन का सीजर किया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद पेट की ठीक से सफाई न होने के कारण संक्रमण फैल गया।
निजी अस्पतालों में भटकना पड़ा आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें अपने निजी अस्पताल 'डिवाइन' बुलाया, जहां 15 दिन इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद 'खालसा नर्सिंग होम' में भी इलाज बेअसर साबित हुआ।
अब चल रही है सर्जरी फिलहाल त्रिमुहानी रोड स्थित डॉ. अर्सी के यहाँ हिना की सर्जरी कर पेट से पस निकाला जा रहा है।
नवजात की भी बिगड़ी सेहत महिला मेडिकल कॉलेज में लगे पहले टीके के बाद बच्चे को भी इंफेक्शन हो गया और उसके पैर में पस बनने लगा, जिसका इलाज अभी भी जारी है।
Bahraich, Bahraich | Oct 29, 2026