बहराइच में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ,
स्वास्थ्य अधिकारियों को HIV/AIDS रोकथाम और उपचार रणनीतियों पर किया गया प्रशिक्षित,
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मदन लाल वर्मा सहित कई प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) और दिशा टीम के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को NACP के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
पकार्यशाला के दौरान 95-95-95 लक्ष्य, HIV/STI स्क्रीनिंग, ART, TB एवं HIV-TB सह-संक्रमण, और HIV & AIDS Act, 2017 के कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर HIV सेवाओं के प्रबंधन को मजबूत करना और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
Cmo Bahraich Cmsbrh Bahraich Kshatriya Ritesh Singh