कोईलवर: कुल्हड़िया में नल-जल पाइपलाइन से निकली मरी चिड़िया, पानी में बदबू से ग्रामीण परेशान
कोइलवर प्रखंड के कुल्हड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 3 में हर घर नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में मरी हुई चिड़िया मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से कई घरों में नल के पानी के साथ पक्षियों के पंख आ रहे थे। वार्ड सदस्य अमर कुशवाहा में बुधवार की शाम 7:30 बताया कि टंकी के ढक्कन नहीं होने के कारण चिड़िया गिरी होगी।