नवाबगंज: मसौली सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय मोहम्मद साद की मौत, दो साथी गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के मसौली में गोंडा-बहराइच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय मोहम्मद साद की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे में घायल उसके दो अन्य साथी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।