भारतीय जनता पार्टी द्वारा सागर उरांव को गुमला जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर घाघरा एवं आदर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक और मजबूत निर्णय बताते हुए सागर उरांव को बधाई दी है। भाजपाइयों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।