घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रखंड प्रमुख व बीडीओ सहित कई शामिल
Ghaghra, Gumla | Jan 8, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव,चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुशल एक्का,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।