घाघरा: शिवरात्रि पूजा की तैयारी को लेकर आदर भंडारटोली गांव में ग्रामीणों की बैठक, नई कमेटी गठित
Ghaghra, Gumla | Jan 8, 2026 शिवरात्रि पूजा पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आदर भंडारटोली में ग्रामीणों की बैठक दिलबहादुर पहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिवरात्रि पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 15 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकालने साथ ही 16 फरवरी को मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।