भानपुरा: ग्राम नावली से भानपुरा बड़े महादेव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व विधायक ने किया स्वागत
ग्राम नावली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा लेकर भानपुरा स्थित बड़े महादेव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कांवड़ में पवित्र जल लेकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के दौरान भानपुरा के बजरंग बली चौराहे पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।