पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद गोदाम पर चला जेसीबी, पुलिस ने पूरा माल किया जब्त
प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने लिया घटनास्थल का जायजा, मृतकों के स्वजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता का ऐलान
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस फोर्स ने संबंधित गोदाम पर छापेमारी कर वहां रखा पटाखा और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जेसीबी चलाकर गोदाम को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। घटना में 11 लोगों की मौत और करीब 22 लोगों के झुलसने की सूचना है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने अधिकारियों के साथ राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक पूजा पाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के स्वजन को दो ल�