चौमूं: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने चोंमू स्थित रीको में मूंगफली बीज फैक्ट्री पर छापा, मिली खराब क्वालिटी की 2 लाख बोरियां
Chomu, Jaipur | May 26, 2026 चौमूं स्थित सिल्वर पार्क रीको में कृषि मंत्री ने औचक कार्रवाई की। इस दौरान खराब क्वालिटी की मूंगफली के बीजों की पैकेजिंग का खुलासा हुआ। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे यहां छापा मारा। यहां मंत्री किरोड़ी को साबुत मूंगफली की 2 लाख बोरियां भरी मिली, जो खराब क्वालिटी की थी। इन मूंगफली में से दाना निकालकर मशीनों से पैक किया जाता था