बाढ़: बाढ़ के उमानाथ में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा, कई दुकानें ध्वस्त
Barh, Patna | Aug 30, 2025 बाढ़ के उमानाथ में शनिवार को लगभग 4 बजे प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारियों के दुकान को तोड़ दिया गया। बता दें कि इससे पहले सवेरा चौक के पास अतिक्रमण को हटाया गया था। इस दौरान अंचलाधिकारी बाढ़, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई नगर परिषद कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।