बाढ़: धमकी भरी ई-मेल के बाद बाढ़ कोर्ट परिसर को विस्फोटक पदार्थ से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
Barh, Patna | Aug 29, 2025 पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को लगभग 2 बजे बाढ़ कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और गेट बंद कर दिया गया। पुलिस बल तैनात है, डॉग स्क्वॉड से जांच जारी है। नेपाल बॉर्डर से आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद पूरे बिहार में रेड अलर्ट जारी है।