बाढ़: बाढ़ पुलिस ने धनावां गांव से एक व्यक्ति को अवैध हथियार और 7 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Barh, Patna | Aug 29, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के धनावां गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल एवं 7 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को लगभग ढाई बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान तीनों भागने लगे, जिसमें से एक को खदेड़कर पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया।