बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, अनुमंडल अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Barh, Patna | Aug 29, 2025 बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गुरुवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर 4 से 3 पर पटरी क्रॉस करके जा रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम के अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेजा।