सहजनवा: लुचुई मोहल्ले के लोगों को राहत, विधायक ने 15 फीट रास्ता सुनिश्चित कराने का दिया भरोसा
सहजनवा रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर प्रस्तावित बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच विधायक प्रदीप शुक्ला ने गुरुवार को मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि ऐसा कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो।