विदिशा: बकरीद से पहले जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने निकाला मार्च
गुरुवार को बकरा ईद के पूर्व बुधवार शाम 7 बजे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक साथ फ्लैग मार्च का आयोजन किया इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और सामाजिक तत्वों को चेतावनी देना है विदिशा मुख्यालय पर शाम 7 बजे कोतवाली से फ्लैग मार्च प्रारंभ हुआ जो दोनों थाना क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण आबादी से होते हुए गुजरा।