अटेर: भिण्ड के लावन गांव में काली माता मंदिर के पास मामूली विवाद में युवकों ने फरियादी पर हमला किया, FIR दर्ज
Ater, Bhind | May 13, 2025 भिंड के लावन गांव की काली माता मंदिर के पास मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत आज मंगलवार के रोज शाम 5 बजे पीड़ित युवक ने बरोही थाना पुलिस में जाकर दर्ज कराई पीड़ित की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है