बांका: करंजा गांव से चोरी हुई पिकअप को खगड़िया जिले के बेलदौर गांव से किया गया बरामद
Banka, Banka | Oct 20, 2024 करंजा गांव से चोरी हुई पिकअप वाहन को पुलिस ने खगड़िया जिले के बेलदौर गांव से बरामद कर लिया। जिसे जब्त कर थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताई की 4 दिन पूर्व ही करंजा गांव से भागलपुर जिले के अब्जुगंज के मनीष कुमार का पिकअप वाहन चोरी हो गया था। जिसे बरामद कर लिया गया है।