टेटिया बम्बर: बंदर कोला गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण पर छापेमारी, 200 किलो महुआ नष्ट
टेटिया थाना पुलिस ने शनिवार 1बजे को थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदर कोला गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण को लेकर छापेमारी की। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया इस क्रम में 200 किलो फुला महुआ अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट किया गया । आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।