गिरिडीह: पपरवाटांड में भाजपा ने छात्रों के हक और कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग पर किया धरना प्रदर्शन
गिरिडीह में छात्रों के हक और उनके खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को 12 बजे भाजपा ने पपरवाटांड में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए जिला समाहरणालय स्थित डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया