एसडीएम केशव आनंद की पहल से गांधीनगर में दो नए चापाकल चालू, पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज
मोहड़ा (गया)। मोहड़ा प्रखंड के गांधीनगर गांव में पेयजल संकट को लेकर कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद से मिलकर चापाकलों की कमी की समस्या से अवगत कराया था। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम केशव आनंद ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
एसडीएम के निर्देश पर गांव में दो नए चापाकलों का निर्माण कार्य पूरा कर उन्हें चालू करा दिया गया है। इससे लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
इसके बाद एसडीएम केशव आनंद ने स्वयं मामले की स्थलीय जांच कराई। जांच में यह सामने आया कि गांव के कुछ हिस्सों में अभी भी अतिरिक्त चापाकलों एवं वाटर स्टैंडपोस्ट (Water Standpost) की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के जूनियर इंजीनियर (JE) एवं सहायक अभियंता (AE) को आवश्यक स्थलों का सर्वेक्षण कर शीघ्र निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया है।
ग्रामीणों ने एसडीएम केशव आनंद की त्वरित पहल और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए शेष पेयजल सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।