उदयपुर में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले बुधवार को भी शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि बारिश नहीं हुई। बुधवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड के ऊपर पहुंच गया है और धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
उदयपुर में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार को धूप निकलने के बावजूद बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
#UdaipurNews #UdaipurWeather #UdaipurRain #UdaipurMausam #RajasthanWeather #RajasthanRain #RajasthanMausam #WeatherUpdate #MausamUpdate #RainUpdate #RainAlert #WeatherAlert #UdaipurToday #UdaipurLive #UdaipurUpdate #MonsoonUpdate #MonsoonRain #RainForecast #WeatherForecast #UdaipurMonsoon #UdaipurNewsToday #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanRainUpdate #UdaipurRainUpdate #UdaipurCloudyWeather #UdaipurTemperature #UdaipurNewsRajasthan #RajasthanNews #RajasthanNewsToday #MewarNews #MewarWeather #UdaipurBreakingNews #UdaipurLatestNews #UdaipurLocalNews #UdaipurCity #UdaipurRajasthan #21AugustWeather #LightRain #RainChances #CloudyWeather #WeatherNews #MausamKhabar #RainNews #MonsoonUpdateRajasthan #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #PalPalNewsRajasthan #UdaipurWeatherNews
Girwa, Udaipur | Aug 20, 2026