गोरखपुर: त्योहार के मद्देनजर गोरखनाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया
थाना गोरखनाथ के क्षेत्र में धनतेरस दीपावली को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगह पर समस्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए रोड पर खड़े वाहन व अतिक्रमण करने वालों को हटवाया गया तथा व्यापारी वर्ग से कुशलता जानते हुए सकुशल त्योहार संपन्न कराने हेतु सुझाव दिए गए। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु को देखते ही पुलिस को सूचना दें।