गोरखपुर: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने टाउनहॉल से किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने राज सिंह नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को नगर निगम डूडा का अधिकारी बताकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास से योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देता था और फर्जी दस्तावेज के जरिए उनका पैसा लूट लेता था। पुलिस ने आज इसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से इसे अदालत ने जेल भेज दिया है।