गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने नौकायन स्थित अपने आवास पर सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात', स्थानीय लोग रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आज सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने नौकायन स्थित अपने आवास पर देखा। उनके साथ स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन बात कार्यक्रम से देश को नई ऊर्जा और जागरूकता मिलती है। पीएम ने आज लोगों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया।