पीलीबंगा: पीलीबंगा में चक्का जाम, फोरलेन पर वाहनों की कतार, जेल भरो आंदोलन के दौरान मजदूरों और किसानों का प्रदर्शन
पीलीबंगा में सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत मजदूर-किसान संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। थाने के सामने फोरलेन मार्ग पर प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीटू, एफसीआई लेबर यूनियन, अनाज मंडी मजदूर यूनियन सहित विभिन्न श्रमिक और किसान संगठनों के कार्यकर्ता चक्का जाम और सांकेतिक गिरफ्तार ड