बंजरिया: सिसवा के शिक्षक शमशाद आलम की हत्या के मामले में एसपी ने एसआईटी का गठन किया, पूर्व प्रमुख पर ₹20 हजार का इनाम घोषित
सिसवा के शिक्षक शमशाद आलम के हत्या के मामले में एसपी ने एसआईटी का गठन कर पूर्व प्रमुख पर शुक्रवार ₹20 हजार इनाम की घोषणा की। पुलिस कचहरिया टोला से मृतक की बाइक बरामद की है। वही पूर्व प्रमुख के पेवर प्लांट में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी है। ग्रामीणों ने कहा कि आग उनके स्वयं के द्वारा लगवाया गया है। जो जांच का विषय है,पुलिस मामले की त्वरित जांच में जुट गई है।