रायडीह: एसआईआर-2026 अभियान तेज: एसडीओ ने रायडीह के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Raidih, Gumla | Jul 22, 2026 गुमला जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर-2026 अभियान को गति देने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने रायडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।