बड़ौत: बिनौली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
Baraut, Bagpat | Oct 21, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब 11:30 बजे बताया कि बागपत पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना बिनौली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग लडकी को अथक प्रयास के बाद अल्प समय में सकुशल बरामद कर लिया, जिसे उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा बागपत पुलिस का आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा की गयी।