डिंडौरी: भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत
डिंडौरी जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के आगमन पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर शानदार स्वागत किया।दरअसल अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया ।