जहानाबाद: जहानाबाद नगर परिषद चुनाव परिणाम: संजय यादव निर्विरोध निर्वाचित, रश्मि देवी और संजीव कुमार की शानदार जीत
जहानाबाद नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति चुनाव में संजय कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं ग्रुप-2 सीट पर रश्मि देवी ने नूतन देवी को 23 वोटों से हराया। ग्रुप-3 सीट पर संजीव कुमार उर्फ बबलू ने प्रकाश कुमार को 13 वोटों से पराजित किया। एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।