लखीसराय: रात्रि गश्ती में ‘रोको-टोको अभियान’ हुआ तेज, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
लखीसराय: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध-नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। शुक्रवार की दोपहर 12:15 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस द्वारा ‘रोको-टोको अभियान वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।