गढ़ी: नयापाड़ा माही नहर पुलिया में कचरा अटा, नहर हुई ओवरफ्लो, आबादी क्षेत्र में बस्तियों में घुसा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
Garhi, Banswara | May 30, 2026 गढ़ी विधान सभा के अंतर्गत तलवाड़ा पंचायत समिति के रुजिया मार्ग पर नयापाड़ा मे शनिवार सुबह 7 बजे अचानक नहरों मे जल प्रवाह शुरू होने पर और दूसरी तरफ अचानक तेज बारीश के दौरान नयापाड़ा के रमणपुरा मे माही नहर पुलिए के निचे कचरा अटकने से नहर ओवर फ्लो हो गई। जिससे आबादी क्षेत्र मे पानी घुस गया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और समाधान कि मांग कि हे।