सिंघेश्वर: सिंहेश्वर नाथ मंदिर में न्यास पर्षद के अधिकारियों ने आगजनी व सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की
सिंहेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम और कोशी प्रक्षेत्र के प्रभारी रवि शंकर कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। गुरुवार को हुई आगजनी और टूटी बेरेकेडिंग की भी बारीकी से जांच की गई। वहीं, न्यास समिति में चल रहे गतिरोध की जानकारी भी अधिकारियों को दी