कोरांव: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट में बीमार सभी बच्चे स्वस्थ, स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय में सुझाव दिए और दवाएं बांटी
कोरांव विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट में बुधवार को मिड-डे मील और बाहरी भोजन खाने से बीमार हुए सभी बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। लगभग दो दर्जन बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हुए थे, जिनमें से 14 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव में भर्ती कराया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ. के.बी. सिंह ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं।