जहानाबाद: स्थानीय गांधी मैदान सहित ज़िले में भव्य मटका प्रतियोगिता का आयोजन, डीजे की धुन पर नाचे युवक
जहानाबाद शहर के स्थानीय गांधी मैदान सहित जिले के विभिन्न जगहों पर भव्य मटका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां डीजे के धुन पर दर्जनों की संख्या में युवक झूमते नाचते नजर आए, होली के अगले दिन आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था, गुरुवार संध्या लगभग 6 बजे मटका फूटने के साथ ही यह प्रतियोगिता समाप्त हुआ ।