खींवसर: खींवसर के राजकीय महाविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नागौर जिले के खींवसर के राजकीय महाविद्यालय में आज शुक्रवार को युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर से खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा रहे। वहीं ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं आयोजन समिति की और से खींवसर विधायक का स्वागत किया गया।