खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने अपहरण और डकैती के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए ₹5000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नागौर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण व डकैती के प्रकरण में कारवाई करते हुए पांच हजार के ईनामी आरोपी अनिल मांजू को बापर्दा फलोदी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल मांजू अपहरण व डकैती के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार किया।