आंवला: आंवला के अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र व सीएचसी पर आयुष्मान भवः साप्ताहिक मेला का आयोजन हुआ साथ ही आरोग्य मेला लगाया गया।
आरोग्य मेले में अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र, आंवला पर 14 पुरुष, 19 महिलाएं, 07बच्चों सहित 44 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया। गर्भवती स्त्रियों को प्रसव पूर्व जांचे कराकर टीकाकरण भी किया गया। शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया। 04 ज्वर से पीड़ित रोगियों की मलेरिया की जाँच कर दवा देकर उपचारित किया गया।