अमरपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! जिला अधिकारी के निर्देश पर चला अभियान, सड़क किनारे की दुकानें हटाईं
Amarpur Encroachment News: अमरपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन | गोलाचौक, हटिया चौक में चला अभियान
बांका जिले के अमरपुर शहर में जिला अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में गोलाचौक, हटिया चौक और बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान गोलाचौक पर सड़क किनारे लगाए गए सब्जी दुकानों और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमित भूमि खाली कर दी।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी को देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आगे भी अतिक्रमण की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो।
अमरपु�
Amarpur, Banka | Sep 9, 2026