*आईजीआरएस समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, बोलीं - मुख्यमंत्री जनतादर्शन के मामलों में बरतें विशेष सतर्कता*
*जनपद बस्ती, 22 सितम्बर 2026, * जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में *जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना* ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि *मा. मुख्यमंत्री के जनतादर्शन से संबंधित प्रकरणों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है।* ऐसे प्रकरणों के निस्तारण में विशेष सतर्कता बरतते हुए समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
*जिलाधिकारी* ने कहा कि अधिकारियों की कड़ी मेहनत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से जनपद संतोषजनक स्थिति में आ चुका है। वर्तमान में जनपद की स्थिति *56 प्रतिशत* है। अधिकारीगण गंभीरतापूर्वक अपने विभाग से संबंधित मामलों में शिकायतकर्ता से फीडबैक लेते हुए प्रकरण का निस्तारण कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे बात कर उसकी संतुष्टि लेना अनिवार्य है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बात करना संतुष्टिपरक निस्तारण का प्रथम सोपान है। संबंधित प्रकरण में विभागीय अधिकारी जीपीएस लोकेशन की फोटो के साथ ही शिकायतकर्ता की फोटो अपलोड करें। निस्तारण संबंधी संतुष्टि आख्या भी पोर्टल पर अपलोड करें।
बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एलडीएम आर.एन. मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एई हरेराम, अधिशासी अभियंता विद्युत शुभम पांडेय, सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार सदर, हर्रैया, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 22, 2026